सरगुजा

सुरों की जादुई शाम में नव्या रंजन बनीं विजेता
25-May-2026 11:03 PM
सुरों की जादुई शाम में नव्या रंजन बनीं विजेता

अंबिकापुर, 25 मई। सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा आयोजित तिनक धिन धा कैरियोके सिंगिंग कॉन्टेस्ट का भव्य फाइनल रविवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। शाम 5.30 से रात 10.30 बजे तक चले इस संगीतमय आयोजन में प्रतिभागियों ने अपने मधुर सुरों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में नव्या रंजन ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर आरती दीप को निर्णायक मंडल द्वारा तथा अश्मि वर्मा को आयोजक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर मुकुल विश्वास और निधीश्री संयुक्त रूप से रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, छत्तीसगढ़ फिल्म निर्माता-निर्देशक गजेंद्र श्रीवास्तव,  वरिष्ठ पार्षद विजय सोनी,पार्षद श्वेता गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के लिए पूर्व में होटल अलंकार ग्रीन में ऑडिशन आयोजित किया गया था, जिसमें 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से चयनित शीर्ष 20 प्रतिभागियों ने फाइनल में अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट में अमित दास, नव्या रंजन, आरती दीप, जगदंबा विश्वकर्मा, मेघा रावत, सुप्रिया वर्मा, अश्मि वर्मा, निधीश्री, मुकुल विश्वास, प्रेमानंद पातर, संजीव वर्मा, बृजेश शर्मा शामिल रहे।


अन्य पोस्ट