सरगुजा
नाबालिग बेटी से रेप का आरोप, पिता गिरफ्तार
23-May-2026 11:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 मई। गांधीनगर थाना क्षेत्र में पिता पर अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मासूम बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ अंबिकापुर गांधीनगर थाने में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी महिला संबंधी अपराध में सजा काट चुका है।
घटना सामने आने के बाद शहरवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


