सरगुजा

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मंत्री राजेश अग्रवाल
19-May-2026 9:51 PM
धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मंत्री राजेश अग्रवाल

अंबिकापुर,19 मई। प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने उदयपुर विकासखंड के ग्राम फुलचुही और डांडग़ांव में विभिन्न मंदिर निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

मंत्री ने ग्राम फुलचुही स्थित पंचमुखी पहाड़ी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ी निर्माण और मंदिर भवन पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। वहीं ग्राम डांडग़ांव में मंदिर निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक भी हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास को स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार से जोडऩे की दिशा में कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के विकास से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों ने मंदिर निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट