सरगुजा

जनपद उपाध्यक्ष ने आंबा में कराया बाल भोज
13-May-2026 10:23 PM
जनपद उपाध्यक्ष ने आंबा में कराया बाल भोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 13 मई। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गणेशपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को बाल भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें पंचायत के सभी सात आंगनबाड़ी केंद्रों से कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं लगभग 60 बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बाल भोज के दौरान बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासन की योजनाओं का लाभ शिशुवती एवं गर्भवती माताओं तथा बच्चों तक नियमित एवं जिम्मेदारीपूर्वक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चे ही भविष्य में अच्छे नागरिक बनेंगे, इसलिए बच्चों के पोषण और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


अन्य पोस्ट