सरगुजा
बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 मई। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के महामाया मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक संकल्प भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं महापौर मंजूषा भगत की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि मासिक कार्यसमिति बैठकों का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में नियमित सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही शक्ति केंद्र स्तर पर ‘टिफिन बैठक ’ आयोजित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडऩे पर जोर दिया।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भाजपा की नियमित बैठकें संगठन को मजबूती प्रदान करती हैं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करती हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रही है।
मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पंचायत से संसद तक पार्टी की उपलब्धियों में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में जिला महामंत्री अरुणा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ली। मंच संचालन मंडल महामंत्री संजीव वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल मंत्री अतिश ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुण सिंह, उपाध्यक्ष विकास पांडे, मधु चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।