सरगुजा

ओपीएस की हर्ष ने एशियाई स्वात चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
04-May-2026 10:32 PM
ओपीएस की हर्ष ने एशियाई स्वात चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 4 मई। ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल, अम्बिकापुर की कक्षा 9वीं की विद्यार्थी एवं रनजीत केरकेट्टा और मेरी केरकेट्टा की सुपुत्री हर्ष मन्नू केरकेट्टा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेपाल के काठमांडू यूनिवर्सिटी, धुलिखेल में आयोजित 7 वीं एशियाई स्वात चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने सब जूनियर वर्ग के 42 किलोग्राम भार वर्ग में हांगकांग, उजबेकिस्तान और नेपाल की प्रतिभागियों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल, न्यूजीलैंड, उजबेकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, इंडोनेशिया, फिलीपींस और हांगकांग जैसे देशों से लगभग 600 चयनित खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में भाग लिया। हर्ष पिछले दो वर्षों से विद्यालय के मार्शल आर्ट कोच श्री अनिल बर्नवाल के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग प्राप्त कर नियमित अभ्यास कर रही हैं। इससे पूर्व भी वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वात चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं, जो उनकी निरंतर मेहनत और लगन का प्रमाण है।

हर्ष की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ0 आई0 ए0 खान सूरी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हे हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट