सरगुजा

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में श्रमिक दिवस पर गैर-शिक्षण कर्मचारियों का सम्मान
03-May-2026 10:32 PM
माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में श्रमिक दिवस पर गैर-शिक्षण कर्मचारियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 3 मई। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में 1 मई को श्रमिक दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रतीक दीक्षित, प्राचार्या वर्षा अग्रवाल सहित शिक्षक एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करना था। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गैर-शिक्षण स्टाफ किसी भी संस्थान की मजबूत नींव होते हैं। उनकी मेहनत, निष्ठा और समर्पण से ही विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से संभव हो पाता है। वे स्वच्छता, सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों और दैनिक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखते हैं, जिससे शिक्षण प्रक्रिया बिना बाधा के चलती रहती है।

कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इन गतिविधियों ने न केवल उनका उत्साह बढ़ाया, बल्कि आपसी सहयोग और सौहार्द को भी मजबूत किया।

 प्रतियोगिताओं में रीना बिस्वास विजेता रहीं, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी गैर-शिक्षण कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजन को कर्मचारियों के योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का सार्थक प्रयास बताया गया।


अन्य पोस्ट