सरगुजा

अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा
02-May-2026 10:06 PM
अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा

अम्बिकापुर, 2 मई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार 3 मई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अम्बिकापुर शहर में कुल 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहाँ 4939 परीक्षार्थी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होगी।

 1:30 बजे के बाद प्रवेश प्रतिबंधित

 परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु समय-सारणी का कड़ाई से पालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 11:00 बजे खोल दिए जाएंगे ताकि सघन तलाशी की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। पारंपरिक या धार्मिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को दोपहर 12.30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। सभी परीक्षार्थियों को दोपहर 1.15 बजे तक अपनी सीट ग्रहण करनी होगी। विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि दोपहर 1.30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षार्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है, जिनके बिना प्रवेश वर्जित होगा  हृश्वश्वञ्ज  2026 एडमिट कार्ड का स्पष्ट कलर प्रिंटआउट।

पासपोर्ट साइज फोटो और प्रोफॉर्मा पर चिपकी हुई पोस्टकार्ड साइज फोटो। मूल पहचान पत्र में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक लाना अनिवार्य होगा।

ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुएं

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है, पोशाकरू हल्के रंग के, आधी बाजू वाले साधारण कपड़े (बिना बड़े बटन या भारी कढ़ाई के)। जूते वर्जितरू जूते पहनकर आना प्रतिबंधित है, केवल साधारण चप्पल या कम ऊंचाई वाली सैंडल मान्य होगी। आभूषण में किसी भी प्रकार के धातु के गहने जैसे अंगूठी, चैन या बाली पहनना वर्जित है। प्रतिबंधित सामग्री में मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वॉलेट, बेल्ट, हैंडबैग पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। पेन भी केंद्र द्वारा ही प्रदान किया जाएगा।


अन्य पोस्ट