सरगुजा

जमीन विवाद: दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दो गंभीर
30-Apr-2026 10:29 PM
जमीन विवाद: दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दो गंभीर

अंबिकापुर, 30 अप्रैल। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के ग्राम सरभंजा में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रॉड एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान रामदेव चौधरी एवं उसके बेटों द्वारा कथित रूप से हमला किया गया। हमले में नारायण गुप्ता और नीतू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट