सरगुजा
आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुनमेरा में मना किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस
28-Apr-2026 9:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर, 28 अप्रैल। विकासखंड सीतापुर, जिला सरगुजा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुनमेरा में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 40 किशोर-किशोरियों तथा 20 मितानिनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह प्रमुख घटकों-पोषण आहार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, असंचारी रोग, नशा मुक्ति एवं लिंग आधारित हिंसा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह रोकथाम और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


