सरगुजा

बलसेड़ी में ‘मन की बात’ सामूहिक सुनीं, स्वास्थ्य शिविर व जनचौपाल
26-Apr-2026 9:26 PM
बलसेड़ी में ‘मन की बात’ सामूहिक सुनीं, स्वास्थ्य शिविर व जनचौपाल

शिव मंदिर जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 26 अप्रैल। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 अंतर्गत ग्राम बलसेड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर और जन चौपाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस दौरान आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन्हें जिला पंचायत सदस्य सिसोदिया ने गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन देते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की बात कही।

कार्यक्रम के क्रम में ग्राम बलसेड़ी स्थित शिव मंदिर के लगभग 5 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमि पूजन भी किया गया।

 इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है तथा जन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में परसा मंडल महामंत्री अमृत लाल यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहन मंडल, रमेश कुमार चेरवा, सरपंच हुबलाल, करमचंद्र, मोती यादव, अनिल ठाकुर, चंद्रिका यादव, रमेश ठाकुर, गायत्री ठाकुर, शामिल राम, बालकुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट