सरगुजा

परशुराम जयंती पर अंबिकापुर में निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
19-Apr-2026 10:11 PM
परशुराम जयंती पर अंबिकापुर में निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 19 अप्रैल। परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार को अंबिकापुर गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से शहर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान परशुराम के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में लगभग 4 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इसमें ब्राह्मण समाज के साथ-साथ महिलाएं, युवतियां और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सुसज्जित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की और भगवान परशुराम की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

यात्रा के दौरान बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। विभिन्न धार्मिक झांकियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में एकता का संदेश देते हुए चल रहे थे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भगवान परशुराम के आदर्शों के प्रति जागरूकता फैलाना बताया गया।

इस अवसर पर सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आई. बी. तिवारी,महिला अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी,पार्षद आलोक दुबे, कैलाश मिश्रा, सीके मिश्रा, राजेश तिवारी, माधुरी दुबे, सतेंद्र तिवारी, कार्यक्रम संयोजक रविंद्र तिवारी, विनोद तिवारी, देवेश शुक्ला, अभिषेक शर्मा, वसुधा तिवारी,स्मिता तिवारी, निलम शर्मा, बिना दुबे, अल्पना मिश्रा, इति चतुर्वेदी,कौशलेंद्र पाण्डेय, चंद्रशेखर तिवारी, चंद्रशेन तिवारी,सिद्धार्थ मिश्रा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


अन्य पोस्ट