सरगुजा
उदयपुर,19 अप्रैल। झिरमिटी स्थित वियन्नी अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने वर्ष 2026 के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के कक्षा 10वीं के प्रथम बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
घोषित परिणाम के अनुसार मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रथम स्थान पर शौर्य मिश्रा, द्वितीय स्थान पर सूर्यकुमार यादव तथा तृतीय स्थान पर श्रेयसी पांडेय ने स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्राचार्य फादर नेल्सन कुजूर सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया है।


