सरगुजा

डॉ. अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रम, संगोष्ठी व भूमिपूजन
14-Apr-2026 10:31 PM
डॉ. अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रम, संगोष्ठी व भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहब को नमन किया गया।

जयंती के एक दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की गई तथा संध्या समय दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। जयंती के दिन प्रात: भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मिष्ठान वितरण किया गया तथा उपस्थित लोगों को डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 शिवपुरी में भाजपा मंडल के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।

संगोष्ठी में भाजपा जिला महामंत्री विनोद मंत्री, नकुल सोनकर प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, राजेंद्र जायसवाल, मेश्वर राजवाड़े, अनिल राजवाड़े, मोहन राजवाड़े, यतेन्द्र पांडे, राहुल अग्रवाल, सुरेश जायसवाल, शिवा राज सिंह, महामंत्री सचिन बंसल, महेश्वर राजवाड़े, एससी मोर्चा अध्यक्ष दीपक सारथी, चेतन राजवाड़े, रामसागर साहू, घरभरन राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। मुख्य वक्ता नकुल सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब को सदैव उच्च सम्मान दिया गया है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठजनों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा उपस्थितजनों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट