सरगुजा

स्वर कोकिला आशा ताई को श्रद्धांजलि,पेंशनरों का महंगाई राहत भत्ता के एरियर्स को लेकर 21 को धरना
13-Apr-2026 9:35 PM
स्वर कोकिला आशा ताई को श्रद्धांजलि,पेंशनरों का महंगाई राहत भत्ता के एरियर्स को लेकर  21 को धरना

अंबिकापुर, 13 अप्रैल। शहर के पेंशनर साथियों ने रविवार शाम 7 बजे एक बैठक आयोजित कर स्वर कोकिला आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में उनके संगीत और गीतों की दुनिया में दिए गए योगदान तथा देशहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महंगाई राहत भत्ता दिए जाने के निर्णय को सराहनीय कदम बताया गया, लेकिन एरियर्स राशि पूर्ण रूप से नहीं दिए जाने पर पेंशनरों ने अफसोस जताया। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय अंबिकापुर में विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया जाएगा तथा मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इसके लिए सभी पेंशनर संगठनों के अध्यक्षों से चर्चा भी की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता हाफीज खान ने की, जबकि संचालन सुधीर तिवारी ने किया। उपस्थित लोगों के प्रति आभार विनोद सिन्हा ने व्यक्त किया।

बैठक में ललित भूषण वर्मा, मोतियादाव, कृष्णा भारती, श्रीमती भगवती शुक्ला, रंजीत सारथी, रघुनाथ प्रधान, सिबेल एक्का, एंथोनी लकड़ा, सच्चिदानंद पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस आशय की जानकारी छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष हाफीज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत सिन्हा एवं सीजी पेंशनधारी कल्याण संघ के संगठन सचिव विनोद सिन्हा ने संयुक्त रूप से जारी विज्ञप्ति में दी।


अन्य पोस्ट