सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली, 12 अप्रैल। महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को बतौली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पीडि़ता ने 10 अप्रैल को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसी दिन शाम के समय करदना मांझापारा निवासी सूरजमन यादव उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीडि़ता का कथन दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। बाद में पुलिस ने संदेही को तलब कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम सूरजमन यादव (30 वर्ष), निवासी करदना मांझापारा थाना बतौली बताया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।
जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


