सरगुजा
अम्बिकापुर, 7 अप्रैल।सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में 10 से 13 अप्रैल तक ‘सरगुजा कप ऑल इंडिया ओपन फीडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में सुसीमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार, देश के लगभग 10 राज्यों से 250 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिनमें करीब 90 फीडे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के शीर्ष पांच बोर्डों पर डीजीटी बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से मुकाबलों का सीधा प्रसारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ष्टद्धद्गह्यह्य.ष्शद्व और रुद्बष्द्धद्गह्यह्य.शह्म्द्द पर किया जाएगा। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 2 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें विभिन्न राज्यों के कई प्रमुख खिलाड़ी भी भाग लेंगे। आयोजन टूर्नामेंट डायरेक्टर सरोज कुमार वैष्णव के नेतृत्व में होगा, जबकि मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अनीश अंसारी होंगे। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता से शहर में खेलों को लेकर उत्साह का माहौल है तथा स्थानीय खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा।