सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
विश्रामपुर, 6 अप्रैल। पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग रिसर्च एंड मैनेजमेंट शिक्षा महाविद्यालय, मदनपुर, सिलफिली, जिला सूरजपुर (छ.ग.) में सत्र 2025-26 के अंतर्गत 4 अप्रैल शनिवार को बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षार्थियों द्वारा मनोविज्ञान विषय के अंतर्गत व्यक्तिक अध्ययन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षार्थियों को बाल संप्रेक्षण गृह ले जाया गया, जहां उन्होंने बालकों से संवाद कर उनके अपराध के पीछे छिपे कारणों को जानने का प्रयास किया तथा उसके समाधान के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। इसके साथ ही सामाजिक सद्भावना के उद्देश्य से प्रशिक्षार्थियों को वृद्धाश्रम भी ले जाया गया, जहां उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।
इस दौरान प्रशिक्षार्थियों ने नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर वृद्धजनों का मनोरंजन किया तथा उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। इस प्रकार कार्यक्रम अपने निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में संस्था के सहायक प्राध्यापक प्रीति सोनी, जयमाला सिंह, अरुण कुमार दुबे, सुनीता राज सहित सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।


