सरगुजा

महिला हत्या, गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस का मौन धरना, 7 को कैंडल मार्च
06-Apr-2026 9:01 PM
महिला हत्या, गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस का मौन धरना, 7 को कैंडल मार्च

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 6 अप्रैल। महामाया प्रवेश द्वार के पास महिला के साथ हुए जघन्य हत्या मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज  कांग्रेसियों ने सोमवार को डेटा सेंटर के सामने मौन धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास की उपस्थिति में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना समाप्ति के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि एक बेघर गरीब महिला की हत्या के मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा उठाई गई मांगों पर गृह मंत्री विजय शर्मा की प्रतिक्रिया गैरजिम्मेदाराना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस न तो नियमित गश्त कर पा रही है और न ही अपराधियों को समय पर पकडऩे में सफल हो रही है। साथ ही प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार और अफीम की खेती पर नियंत्रण नहीं होने को लेकर भी उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

धरना कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महिला को न्याय दिलाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

इधर, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार और कानून-व्यवस्था की स्थिति के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने 7 अप्रैल को शाम 5 बजे कैंडिल मार्च निकालने की घोषणा की है। यह मार्च अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में राजीव भवन से प्रारंभ होकर सद्भावना चौक तक जाएगा।


अन्य पोस्ट