सरगुजा

भाजपा किसान मोर्चा लुण्ड्रा मंडल कार्यकारिणी घोषित, राजीव कश्यप बने महामंत्री
05-Apr-2026 8:22 PM
भाजपा किसान मोर्चा लुण्ड्रा मंडल कार्यकारिणी घोषित, राजीव कश्यप बने महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लुण्ड्रा, 5 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की लुण्ड्रा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष अनिल निराला की सहमति तथा मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने नई टीम घोषित की। इसमें राजीव कश्यप को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मुकेश कश्यप, भानु प्रताप यादव, विजय पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

राजीव कश्यप ने नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं किसान हित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


अन्य पोस्ट