सरगुजा

पंचायत स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट में बिनकरा ने मारी बाजी
04-Apr-2026 11:19 PM
पंचायत स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट में बिनकरा ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर,4 अप्रैल। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिनकरा पंचायत स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिनकरा टीम ने बाजी मारी।

रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सदस्य  विक्रमादित्य सिंहदेव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंहदेव , रणविजय सिंहदेव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंहदेव , युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और जनपद सदस्य प्रतिनिधि भानु राजवाड़े, जनपद सदस्य नीतू धर्मेंद्र झरिया  कोरजा सरंपच कलावती सुखसाय पोर्ते, बिनकरा सरपंच प्रीति मनोज श्याम, बगदरी सरपंच अजय श्याम, उपसरपंच बालचंद राजवाड़े उपस्थित रहे। 

 फाइनल मुकाबला बिनकरा और लखनपुर के मध्य खेला गया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बिनकरा के टीम ने फाइनल मुकाबले में विजेता घोषित हुए , वहीं लखनपुर उपविजेता। अतिथियों के द्वारा विजेता टीम को 71हजार एवं शील्ड वहीं उपविजेता टीम को 31हजार एवं शील्ड करके सम्मानित किया गया।

 इस दौरान अतिथियों के द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया गया। इस दौरान सचिव विकास राजवाड़े, सुभाष चंद्र राजवाड़े, लोकनाथ राजवाड़े, बेलाश राजवाड़े, लखन राजवाड़े, रामावतार राजवाड़े, आशुतोष मिश्रा सहित  ग्रामीणजन  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट