सरगुजा

फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
02-Apr-2026 10:12 PM
फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

अंबिकापुर, 2 अप्रैल। सरगुजा जिले के थाना लखनपुर पुलिस ने फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना लखनपुर पुलिस टीम ने केस नंबर 6178/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत फरार आरोपी सत्यनारायण उर्फ संतु निवासी उमरौली, थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया।

बताया गया कि आरोपी के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसे पकडक़र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में शराब तस्करी के मामलों में जिला सूरजपुर एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी चालान किया जा चुका है।


अन्य पोस्ट