सरगुजा

नशे में अपने ही घर में लगाई आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
29-Mar-2026 10:15 PM
नशे में अपने ही घर में लगाई आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 29 मार्च। लुंड्रा क्षेत्र के ग्राम असकला में रविवार शाम एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में अपने ही घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम असकला के आमापारा निवासी नाथूराम पैकरा ने रविवार शाम लगभग 4 बजे घरेलू विवाद के बाद नशे की हालत में अपने घर पहुंचकर आग लगा दी। घटना के समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि आगजनी में घर के अंदर रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

सूचना मिलने पर रघुनाथपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग लगाने वाला व्यक्ति फरार हो चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट