सरगुजा

बाइक को ठोकर मारते ट्रैक्टर 40 फीट खाई में
27-Mar-2026 9:37 AM
बाइक को ठोकर मारते ट्रैक्टर 40 फीट खाई में

बाल-बाल बचे युवक, जांच में जुटी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 26 मार्च। थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित कुंवरपुर जलाशय मोड़ के पास बुधवार की रात बाइक सवारों  को ठोकर मारते हुए ट्रैक्टर आनियंत्रित होकर 40 फीट खाई में गिर गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, वहीं बाइक सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए जिन्हें मामूली चोटे आई थी।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीओपी तुल सिंह पट्टावी, तहसीलदार अंकिता पटेल, थाना प्रभारी संपत पोटाई जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

बाइक सवार युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के बाद दोनों युवक अपने घर लौटे। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया।  फिलहाल, लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटीहै।


अन्य पोस्ट