सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 25 मार्च। सुकमा जिले के ग्राम पंचायत किकीरपाल में एक व्यक्ति की मौत के बाद पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी फूल कुमार बघेल की नदी में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पहले छिंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बाद में शव को सुकमा जिला अस्पताल की मच्र्युरी में रखा गया।
परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि 12 से 18 घंटे बीतने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं किया गया, जिससे नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शव को सडक़ पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी लखमा के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय और जिला अस्पताल के सामने नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण अंतिम संस्कार में देरी हो रही है।
बाद में सुकमा कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।