सरगुजा

नहर में मिली लाश, कोरबा का रहने वाला
23-Mar-2026 10:10 PM
 नहर में मिली लाश, कोरबा का रहने वाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 23 मार्च। लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर नहर में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह मामला रविवार शाम सामने आया, जब स्थानीय लोगों ने नहर में शव देख पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सोमवार सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से नहर से शव को बाहर निकाला गया।

जांच के दौरान मृतक की पहचान नटवरलाल अग्रवाल (46 वर्ष), निवासी तिलकेजा थाना उरगा, जिला कोरबा के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शव परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों की ओर से कमल नारायण अग्रवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक करीब 15 दिन पहले ठेकेदारी कार्य के सिलसिले में अंबिकापुर आया हुआ था।

 पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की चप्पल, स्कूटी सहित अन्य सामान जब्त कर लिए हैं और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट