सरगुजा
बाइक को टक्कर मार टमाटर लोड पिकअप पलटी, एक मौत
23-Mar-2026 10:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 23 मार्च। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर रविवार की शाम एक सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रामनगर निवासी मुनेश्वर राम अपनी पत्नी के साथ लौट रहे थे। ग्राम सकालो स्थित पेट्रोल पंप के पास पत्नी को उतारकर वह पेट्रोल भराने गए थे। वापस निकलते समय टमाटर लोड पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे