सरगुजा
अम्बिकापुर, 20 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 21 मार्च को सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 10:35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचकर 10:40 बजे अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका 11:50 बजे अंबिकापुर के केन्द्रीय विद्यालय मैदान हेलीपेड में आगमन होगा, इसके पश्चात यहां से निकलकर 12:00 बजे पी. जी. कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात 01 से 1:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। पी. जी. कॉलेज ग्राउंड से निकलकर मुख्यमंत्री 1:40 बजे कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में पहुंचकर राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे 2:30 बजे कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर से प्रस्थान कर 2:40 बजे केन्द्रीय विद्यालय मैदान हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा सूरजपुर जिले के लिए रवाना होंगे।