सरगुजा

आंगनबाड़ी भवन जर्जर, किराए के भवन में संचालन
17-Mar-2026 10:40 PM
 आंगनबाड़ी भवन जर्जर, किराए के भवन में संचालन

मरम्मत की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,17 मार्च। सरगुजा जिले में आज भी कई ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जो किराए के भवन में संचालित हो रहे हंै। आंगनबाड़ी भवन के जर्जर होने तथा किराए के भवन में केंद्र का संचालन करने में अनेकों प्रकार की समस्याओं का सामना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका और बच्चों को करना पड़ता है।

दरअसल, पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम अरगोती सडक़ पारा का है।  ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण लगभग 7 वर्ष पूर्व लाखों रुपए के अधिक राशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया कराया गया था। नए आंगनबाड़ी भवन में लगभग 1 वर्ष केंद्र का संचालन किया गया। भवन का फर्श लगभग दो फीट नीचे धंस गया, जो बच्चों के बैठने योग्य नहीं था।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजती टोप्पो के द्वारा विगत कई वर्षों से किराए के मकान में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जा रहा है। किराए के भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने में  अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी भवन के मरम्मत कराये जाने की मांग की है।


अन्य पोस्ट