सरगुजा

वैन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, केदमा चौकी प्रभारी बाल-बाल बचे
16-Mar-2026 7:52 PM
 वैन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, केदमा चौकी प्रभारी बाल-बाल बचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर,16 मार्च। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-130 पर हंसडांड चौक के पास सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार टो-वैन ने पुलिसकर्मी की कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कार सवार केदमा चौकी प्रभारी बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार केदमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद अपनी  कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हंसडांड चौक के पास तेज गति से आ रही टो-वैन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय चौकी प्रभारी वाहन में मौजूद थे। दुर्घटना में उन्हें हल्की चोटें आई हैं, लेकिन गंभीर नुकसान से वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट