सरगुजा
सरकार पर महंगाई बढ़ाने का लगाया आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 मार्च। घरेलू गैस की कीमतों में हाल ही में हुई वृद्धि के विरोध में रविवार को सरगुजा जिला महिला कांग्रेस ने कैंडिल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर आयोजित किया गया।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से कैंडिल मार्च निकालकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ में इस विरोध कार्यक्रम का समन्वय महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी गुंजन सिंह और सचिव सुमिता मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर सीमा सोनी ने कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 110 रुपये की वृद्धि हुई है। बेरोजगारी और आय में कमी के दौर में यह बढ़ोतरी आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आमजन परेशान हैं। उन्होंने गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने और आम लोगों को राहत देने की मांग की।
कैंडिल मार्च में गीता प्रजापति, समा परवीन, रूही गजाला, नुजहत फातिमा, मेघा खांडेकर, ममता सिंह, मधु दीक्षित, पूर्णिमा सिंह, शिप्रा शर्मा, संगीता मिज, रश्मि सोनी, सपना सिन्हा, अनीमा करकेटा, प्रतिमा सोनी, रूबी जैन, रत्नप्रिया पांडे, हीरो बड़ा, अनुराधा सिंह, अनीता रजक, शालिनी नंद, निर्मला केहरि, मंजू मुखर्जी, शोभा शर्मा, सरला रॉय, अंजू, जे. कुजूर, निमन राशि एक्का, मालती सिंह, अनीता सिन्हा, प्रीति सिंह, हमीदा, सकीला, गीता श्रीवास्तव, निशात अंजुम, संजू गुप्ता, साधना कश्यप, समसाद बेगम, सरोज मिज सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


