सरगुजा

बतौली में दो चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
08-Mar-2026 9:02 PM
बतौली में दो चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बतौली, 8 मार्च। थाना बतौली क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में प्रार्थी संतोष गुप्ता, निवासी बतौली मेन रोड ने 3 मार्च को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कृषि संबंधी दुकान ‘जय माता दी एग्रो’ में 2 और 3 मार्च की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति ने शटर का ताला तोडक़र दुकान में रखे करीब 70 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।

 इस मामले में थाना बतौली में अपराध  दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वहीं दूसरे मामले में प्रार्थी योगेश गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ‘मंजू साड़ी, हरि फैशन और योगेश क्लॉथ’ नामक दुकान का ताला तोडक़र अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में घुसकर काउंटर में रखे 50 हजार रुपये नगद तथा शर्ट, पेंट और साडिय़ों की चोरी कर ली। इस संबंध में थाना बतौली में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच तेज की।

 जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयास के आधार पर संदेही अशोक मरावी (43 वर्ष), निवासी देवरी डुमरपारा, थाना बतौली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2500 रुपये नगद जब्त किए हैं। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए शर्ट, पेंट और साडिय़ों को पकड़े जाने के डर से जला दिया तथा बाकी नगद रकम खर्च कर दी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


अन्य पोस्ट