सरगुजा

पिछले बजट के लक्ष्य पूरे नहीं, 1.72 लाख करोड़ का प्रावधान बेमानी- टी.एस. सिंहदेव
24-Feb-2026 10:02 PM
पिछले बजट के लक्ष्य पूरे नहीं, 1.72 लाख करोड़ का प्रावधान बेमानी- टी.एस. सिंहदेव

अंबिकापुर, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सरकार पिछले वित्तीय वर्ष में तय किए गए बजट लक्ष्यों को हासिल करने में विफल रही है, ऐसे में 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रावधान केवल कागजी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का राजस्व व्यय पिछले बजट की 1.38 लाख करोड़ रुपये की राशि से बढक़र 1.45 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पूंजीगत व्यय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। पूंजीगत व्यय 26,341 करोड़ रुपये से बढक़र मात्र 26,500 करोड़ रुपये होना बेहद निराशाजनक है।

टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार ‘डबल इंजन’ के नाम पर अधोसंरचना विस्तार के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं बजट में किए गए प्रावधान ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट से प्रदेश के समग्र विकास को गति नहीं मिल पाएगी।


अन्य पोस्ट