सरगुजा

संगठित गिरोह ने अमेरा खदान से 3.5 टन कोयला की चोरी, रिपोर्ट दर्ज
22-Feb-2026 10:01 PM
संगठित गिरोह ने अमेरा खदान से 3.5 टन कोयला की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

लखनपुर, 22 फरवरी। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित अमेरा खदान में जबरन घुसकर 15-20 लोगों के संगठित गिरोह ने गार्डों से धक्का-मुक्की कर 3.5 टन कोयला की चोरी को अंजाम दिया है। वहीं खान प्रबंधक ने लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई है। लखनपुर पुलिस विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी समे लाल धैर्य अमेरा खदान ओसीसी खान प्रबंधक ने शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे आनंद राम केवट एवं आलम साय राजवाड़े एवं अन्य 15 से 20 लोग ग्राम चिल बिल के संगठित होकर पैदल और मोटरसाइकिल से बैरियर में अनाधिकृत रूप से घुसकर ड्यूटी मे तैनात गार्ड आशीष मिंज व जफरुल्लाह खान को धक्का देकर अमेरा खदान परिसर के अंदर घुसकर 3.5 टन कोयला कीमत 17000 रुपए की चोरी कर ले गए।

संगठित ग्रहण के अपराधिकृत से राष्ट्र के राजस्व को भारी क्षति हो रही है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने धारा 329(3)303(2) 112 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच में पुलिस जुटी है।


अन्य पोस्ट