सरगुजा

धूमधाम से मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
21-Feb-2026 9:41 AM
धूमधाम से मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जरही, 20 फरवरी। नगर पंचायत जरही चौक में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि श्री पैकरा ने कहा कि शिवाजी महाराज ने स्वाभिमान, साहस और सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश पांडे ने की।

कार्यक्रम में राकेश शुक्ला, रामरतन पैकरा, विकेश जायसवाल, आर डी सिंह , चंदकी गुप्ता, डॉ रंजन ,सुरेश पाटले, पार्षद सुनीता राजवाड़े , सिया राम , मानसागर , कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अशोक गुप्ता ने किया,बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट