सरगुजा
अंबिकापुर, 19 फरवरी। पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग रिसर्च एंड मैनेजमेंट शिक्षा महाविद्यालय, मदनपुर, सिलफिली, जिला सूरजपुर में सत्र 2025-26 के तहत बुधवार को विभिन्न संबद्ध विद्यालयों के प्राचार्यों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बी.एड. प्रशिक्षार्थियों के शाला अवलोकन एवं शाला अभ्यास कार्यक्रम से संबंधित एससीईआरटी द्वारा संचालित द्विवर्षीय सेमेस्टर पाठ्यक्रम के उद्देश्यों, कार्ययोजना और शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शाला अभ्यास कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्राचार्यों एवं प्रभारी प्राचार्यों से सुझाव आमंत्रित किए गए, जिस पर कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. छविरानी मंडल एवं सहायक प्राध्यापक प्रीति सोनी, जयमाला सिंह, उपेंद्र कुमार रवि, संतोष कुमार रानाडे, अरूण कुमार दुबे, अपराजिता कैवर्त्य, निशा गुप्ता, सुनिता राज एवं निशा सरकार उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सहयोग भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम से द्विवर्षीय बी.एड. सेमेस्टर के इंटर्नशिप एवं शाला अभ्यास कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा, जिससे प्रशिक्षार्थियों के साथ-साथ भावी शिक्षकों को भी व्यवहारिक प्रशिक्षण में लाभ मिलेगा।


