सरगुजा

मैनपाट कार्निवल में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की सहभागिता
16-Feb-2026 9:46 PM
मैनपाट कार्निवल में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की सहभागिता

 देशभक्ति गीत की प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने जीता दर्शकों का दिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 16 फरवरी। रविवार 15 फरवरी को आयोजित मैनपाट कार्निवल में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, संजय नगर सूरजपुर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सांस्कृतिक आयोजन में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ मंच पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय परिवार ने इस सफल प्रस्तुति के लिए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षक जय किशन सर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं प्राचार्या ने विद्यालय के माननीय निदेशक महोदयों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिला।

प्राचार्या ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करते हैं।


अन्य पोस्ट