सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 फरवरी। चोपड़ा पारा, काली मंदिर के पास तथा जिला अस्पताल के सामने स्थित सरल लैब एवं सिटी क्लीनिक का भव्य शुभारंभ 6 फरवरी को हुआ। इस अवसर पर सिटी क्लीनिक को पूर्ण रूप से नवीनीकरण कर नवीन स्वरूप में पुन: प्रारंभ किया गया।
नवीनीकृत सिटी क्लीनिक में नगर की प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा सिंह (एम.एस. गायनी) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। डॉ. सिंह महिलाओं के स्त्री रोगों के उपचार के साथ-साथ नि:संतान दंपतियों को नि:शुल्क परामर्श एवं उचित सलाह देंगी। उनका परामर्श समय प्रतिदिन प्रात: 11 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इसी के साथ नवापारा में पूर्व में संचालित सरल लैब को अब चोपड़ा पारा में आधुनिक सुविधाओं के साथ पुन: प्रारंभ किया गया है। सरल लैब में सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आम नागरिकों को सुलभ, सटीक एवं विश्वसनीय जांच सुविधाएं मिल सकेंगी।
शुभारंभ समारोह में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आकाश, डॉ. स्नेहा सिंह, संध्या सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कार्तिक एवं फिजिशियन डॉ. उमेश खरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी डॉक्टर पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रतिदिन क्लीनिक में उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर संस्था के कर्मचारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


