सरगुजा

मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, निकाली कलश यात्रा
05-Feb-2026 11:25 PM
मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, निकाली कलश यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 5 फरवरी। प्राचीन स्वयं-भू- शिवमंदिर में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 4 फरवरी बुधवार को वेदी रचना, 5 फरवरी दिन गुरुवार को प्राचीन महामाया मंदिर से दिन के 10 बजे गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

इस कलश यात्रा में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, विक्रमादित्य सिंह देव, अमित सिंह देव, कृपा गुप्ता,रामनाथ गुप्ता कपूर गुप्ता जितेन्द्र गुप्ता दिनेश गुप्ता, मनोज गुप्ता होरी लाल गुप्ता संजय गुप्ता सुभाष अग्रवाल सुधीर अग्रवाल प्रिंस लाला नगर वासी पंडित पुजारी तथा माता भक्त काफी संख्या में शामिल हुए।

कलश यात्रा नगर के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए शिव मंदिर प्रांगण पहुंची जहां वेदी पूजन जलादिवस धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुई। उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया।

 मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनाये कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी को पूजन एवं अन्ना दिवस 7 फरवरी दिन शनिवार 1 बजे शिवमंदिर प्रांगण से माता रानी के प्रतीक चिन्ह के साथ नगर भ्रमण पूजन फला व शय्या दिवस 8 फरवरी रविवार को देवी प्राण प्रतिष्ठा, देवी श्रृंगार, हवन- पूर्णाहुति, कन्या भोज सभी आयोजन सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस आयोजन से नगर में भक्तिमय वातावरण निर्मित है।


अन्य पोस्ट