सरगुजा

सरगुजा ओलंपिक में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम उपविजेता
04-Feb-2026 11:16 PM
सरगुजा ओलंपिक में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम उपविजेता

अंबिकापुर, 3 फरवरी। गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा ओलंपिक (विकासखंड स्तरीय) प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय देकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशकगण भारत सिंह सिसोदिया, राजू अग्रवाल, उत्तम सिंह सिसोदिया, दीपेश गुप्ता, नितेश मेहता एवं प्रतीक दीक्षित ने टीम कप्तान सिमरदीप कौर सहित समस्त खिलाडिय़ों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं।

टीम की इस उल्लेखनीय सफलता में मार्गदर्शक शिक्षकों खुशबू गुप्ता एवं नीरज ठाकुर का विशेष योगदान रहा, जिनके कुशल प्रशिक्षण और सतत मार्गदर्शन से खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार की ओर से राजेश प्रताप सिंह के सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय की प्राचार्या वर्षा अग्रवाल ने छात्राओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जीवन में छोटी-छोटी जीतें ही भविष्य की बड़ी सफलताओं की नींव रखती हैं।


अन्य पोस्ट