सरगुजा
अंबिकापुर, 2 फरवरी। केंद्रीय बजट को लेकर कैट प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में आमजन के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए दूरदर्शी निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बजट में कैंसर, शुगर सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता कर मरीजों को बड़ी राहत प्रदान की गई है, जिससे उपचार अब पहले की तुलना में अधिक सुलभ हो सकेगा। यह निर्णय विशेष रूप से मध्यम वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। रविंद्र तिवारी ने बताया कि इसके साथ ही सोलर सिस्टम, बैट्री, सीएनजी एवं बायोगैस को सस्ता कर ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहन दिया गया है। यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत एवं स्व च्छ ऊर्जा के राष्ट्रीय लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट जनहित, राष्ट्रहित और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया एक संतुलित, दूरदर्शी एवं विकासोन्मुखी बजट है।
जो आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।


