सरगुजा

दूरदर्शी बजट से विकसित भारत की नींव मजबूत-मनोज कंसारी
01-Feb-2026 8:52 PM
दूरदर्शी बजट से विकसित भारत की नींव मजबूत-मनोज कंसारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,1 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी मां महामाया मंडल, अंबिकापुर के मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है।

मनोज कंसारी ने कहा कि यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक सशक्त आधार तैयार होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट समावेशी विकास को गति देगा और समाज के हर वर्ग के लिए नए अवसर सृजित करेगा।


अन्य पोस्ट