सरगुजा

बजट से आम आदमी को निराशा - परवेज़ आलम गांधी
01-Feb-2026 8:51 PM
बजट से आम आदमी को निराशा - परवेज़ आलम गांधी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 1 फरवरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने केंद्र सरकार के बजट पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह बजट आम जनता के लिए नहीं बल्कि केवल सरकार की उपलब्धियों के प्रचार का दस्तावेज़ है।

परवेज़ गांधी ने कहा कि सरकार जनता को सच्चाई नहीं बल्कि नंबरों का जादू दिखा रही है। यह बजट सिफऱ् आंकड़ों का पुलिंदा बनकर रह गया है। इसमें गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित अल्पसंख्यकों और आम आदमी को निराशा ही हाथ लगी है।

उन्होंने कहा कि देश आज महँगाई, बेरोजग़ारी, बढ़ती असमानता और किसानों की बदहाली जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन बजट में इन पर कोई ठोस और प्रभावी योजना नजऱ नहीं आती। यह बजट समाधान नहीं बल्कि सत्ता की विफलताओं का प्रमाण है।

परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि बजट एक बार फिर देश की विशाल आबादी को प्रभावित करने वाले दो सबसे अहम मुद्दों ,तेज़ी से बढ़ती आय की असमानता और भयावह बेरोजग़ारी को संबोधित करने में पूरी तरह असफल रहा है। संरचनात्मक संकटों से निपटने के बजाय सरकार ने सतही उपायों और भारी-भरकम शब्दों का सहारा लिया है, जो सिफऱ् सुर्खियाँ बनाते हैं, जनता की जि़ंदगी नहीं बदलते। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश के केंद्रीय कृषि मंत्री स्वयं छत्तीसगढ़ से हैं, तो फिर बजट में प्रदेश के किसानों के लिए क्या विशेष किया गया? न समर्थन मूल्य पर ठोस पहल दिखी, न सिंचाई, न फसल बीमा और न ही ग्रामीण रोजगार को लेकर कोई मज़बूत योजना सामने आई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई सडक़ों से संसद तक पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी और इस जनविरोधी बजट का विरोध जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट