सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 31 जनवरी। नगर पंचायत लखनपुर में शनिवार को नगर विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 15 शिवपुर एवं वार्ड क्रमांक 06 मस्जिद के पीछे स्थित ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ने भूमिपूजन कर कार्यों का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर सडक़, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं सामुदायिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे नगर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
भूमिपूजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, वार्ड पार्षद राजेश सोनवानी, समीम उद्दीन, उर्मिला खलखो, दिनेश साहू, गायत्री सचिन बंसल, भाजपा नेता राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र जायसवाल, शिवराज सिंह, सुरेश जायसवाल, ठेकेदार मुरारी जायसवाल, महेश नायर, सहित वार्ड क्रमांक 15, 06 एवं 07 के बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर पंचायत लखनपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी विधासागर चौधरी, उप अभियंता प्रदीप कुमार एक्का, सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, प्लंबर रमेश ठाकुर एवं स्वच्छता प्रभारी विनेश राम खलखो भी उपस्थित थे।
नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक कुल 418.66 लाख रुपये (चार करोड़ अठारह लाख छियासठ हजार रुपये) की लागत से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में नाली निर्माण, सी.सी. रोड निर्माण, पी.सी.सी. रोड, बाउंड्रीवाल एवं शेड निर्माण, सीढ़ी निर्माण, सांस्कृतिक कक्ष निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, खेल विकास कार्य, पुलिया निर्माण, स्ट्रीट लाइट कार्य तथा तालाब विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।


