सरगुजा

सर्व ब्राह्मण समाज महिला विंग सरगुजा की नई कार्यकारिणी घोषित
25-Jan-2026 9:49 PM
सर्व ब्राह्मण समाज महिला विंग सरगुजा की नई कार्यकारिणी घोषित

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 25 जनवरी। सर्व ब्राह्मण समाज महिला विंग सरगुजा की अध्यक्ष माधुरी लता दुबे ने संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर समाज की महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती देने का संकल्प लिया गया।

घोषित कार्यकारिणी में संरक्षिका के रूप में रजनी रवि शंकर त्रिपाठी, इति चतुर्वेदी, नीलिमा मिश्रा एवं वसुधा तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष पद पर माधुरी लता दुबे रहेंगी, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में ज्योति द्विवेदी, जयंती तिवारी, स्नेह लता दुबे, उपमा पांडे एवं मनोरमा शुक्ला को नियुक्त किया गया है।

सचिव पद की जिम्मेदारी रेणुका उपाध्याय को दी गई है। सह सचिव के रूप में अनुभा डबराल, बीना दुबे, मधु शर्मा, मिलन शर्मा एवं रीता चतुर्वेदी रहेंगी।संयोजक पद पर संतोष पांडे, जया तिवारी, देवकी त्रिपाठी, शकुंतला पांडे, पद्मा मिश्रा, संगीता चौबे, किरण मिश्रा एवं मीरा शुक्ला को मनोनीत किया गया है।

मीडिया प्रभारी के रूप में अल्का मिश्रा एवं स्मिता तिवारी, कोषाध्यक्ष के रूप में सुधा तिवारी तथा उपकोषाध्यक्ष के रूप में अनीता तिवारी और मांडवी शर्मा की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में वंदना उपाध्याय, शशिकला तिवारी, माया मिश्रा, मीना शुक्ला, मनसा शुक्ला, मधु दीक्षित, तारा पांडे, ममता तिवारी, पूनम दुबे एवं रमा शुक्ला शामिल हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों में सुभद्रा शर्मा, सुलेखा तिवारी, सुधा शर्मा, पिंकू दुबे, रेखा द्विवेदी, विमला त्रिपाठी, सीमा उपाध्याय, शशिबाला राय, मधु त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, उषा चतुर्वेदी, आशा तिवारी, आराधना दुबे, किरण तिवारी, रेणुका शुक्ला, अर्चना तिवारी, श्रद्धा खेर पांडे, नीलिमा शुक्ला, अर्चना पांडे, कुमुद पांडे, सुनीता मिश्रा, नीतू मिश्रा एवं श्रुति मिश्रा को शामिल किया गया है।

अध्यक्ष माधुरी लता दुबे ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज की महिलाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगी।


अन्य पोस्ट