सरगुजा

मकर संक्रांति पर सियान सम्मान व कंबल वितरण
17-Jan-2026 8:22 PM
मकर संक्रांति पर सियान सम्मान व कंबल वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 17 जनवरी। मकर संक्रांति के अवसर पर माता राजमोहिनी देवी वार्ड अंतर्गत सियान सदन में संक्रांति उत्सव, सियान सम्मान एवं वार्ड के बुजुर्गों को कंबल वितरण का कार्यक्रम पार्षद मनोज गुप्ता की अगुवाई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, संस्कार और वरिष्ठजनों के सम्मान की भावना देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल रहे। अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत,निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी,सीए एच.एस. जायसवाल, रामलखन पैकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया तथा ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता और सेवा का पर्व है। वरिष्ठजनों का सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद रविंद्र गुप्त भारती, जितेंद्र सोनी,शशिकांत जायसवाल,श्वेता गुप्ता,शैलू सिंह, आई. बी. तिवारी, श्रीनिवास केडिया, हरिशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

साथ ही कमलेश सोनी, विनय भारती, विशाल भारती, विवेक, हेमंत, नीलेश यादव, विजय यादव, करण मिश्रा, प्रभात विश्वास सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन वार्डवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट