सरगुजा

कांग्रेस ने जारी की 307 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, सरगुजा के 10 सांगठनिक ब्लॉकों में हुई नियुक्ति
15-Jan-2026 9:33 PM
कांग्रेस ने जारी की 307 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, सरगुजा के 10 सांगठनिक ब्लॉकों में हुई नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में कांग्रेस के 307 सांगठनिक ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी गई है। यह नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं, जिसके अंतर्गत हाल ही में प्रदेशभर में ब्लॉक अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।

बताया गया कि नियुक्ति से पूर्व संबंधित ब्लॉकों में प्रेक्षक भेजकर कार्यकर्ताओं की राय और मंशा जानी गई। इसके पश्चात कांग्रेस के उदयपुर अधिवेशन में लिए गए संकल्पों को ध्यान में रखते हुए नए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

सरगुजा जिले के सभी 10 सांगठनिक ब्लॉकों में भी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें से 6 ब्लॉकों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अम्बिकापुर शहर से इंद्रजीत सिंह धंजल, लखनपुर से अमित सिंहदेव, उदयपुर से भोजवंती सिंह, धौरपुर से विक्रम सिंहदेव, लुण्ड्रा से प्रदीप कुमार गुप्ता तथा दरिमा से नारद गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं अम्बिकापुर ग्रामीण से विनय शर्मा, मैनपाट से बलराम यादव, सीतापुर से तिलक बेहरा एवं बतौली से प्रदीप कुमार गुप्ता पालू को यथावत ब्लॉक अध्यक्ष बनाए रखा गया है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा की गई इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के संचार विभाग ने इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।


अन्य पोस्ट