सरगुजा
शराब पीने की आदत से परेशान थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 जनवरी। घुटरापारा इलाके में शराब पीने की आदत से परेशान पति और बेटी ने महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला रातभर घर में पड़ी रही। अगली सुबह परिजनों ने उसे मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, दुर्गा हरि लंबे समय से शराब की लत से ग्रसित थी और अक्सर घर से गायब हो जाती थी। 21-22 दिसंबर को घर छोडऩे के बाद वह एक सप्ताह तक नहीं लौटी। 29 दिसंबर की शाम शराब के नशे में घर लौटने पर पति धन्नू हरि और बेटी सोनामती के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। अगले दिन इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने जांच के बाद पति और बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी अमोलक सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


