सरगुजा

कड़ाके की ठंड ने ली बुजुर्ग की जान
02-Jan-2026 10:44 PM
कड़ाके की ठंड ने ली बुजुर्ग की जान

पैरा के ढेर में मिली लाश

अंबिकापुर, 2 जनवरी। नए साल की रात पड़ रही ठिठुरन ने अंबिकापुर से लगे श्रीगढ़ क्षेत्र में एक बुजुर्ग की जान ले ली।

एक जनवरी की रात पुआल के ढेर में एक अज्ञात वृद्ध का अकड़ा हुआ शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत ठंड लगने से होने की पुष्टि हुई है। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। मौके से एक बस का टिकट बरामद हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह बाहर से यहां पहुंचा था।

गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कम कपड़ों में खुले में सो जाने के कारण वह हाइपोथर्मिया का शिकार हो गया। उत्तर छत्तीसगढ़ में यह ठंड से मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले 11 दिसंबर को अंबिकापुर बस स्टैंड में खुले में सो रहे एक व्यक्ति की भी ठंड से मौत हो गई थी।


अन्य पोस्ट