सरगुजा
सीतापुर, 31 दिसंबर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा छत्तीसगढ़ ने बोधराम चौहान को पीएचडी उपाधि प्रदान की है।
बोधराम चौहान को ‘स्टडी ऑफ द डाइलेक्ट्रिक एंड जियोफिजिकल प्रॉपर्टीज ऑफ़ सॉइल ऑफ मैनपाट रीजन ऑफ़ सरगुजा छत्तीसगढ़’ विषय पर उनके शोध के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध डॉ एस. के. श्रीवास्तव प्राचार्य, शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर जिला सरगुजा के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किए। अब तक डॉ. एस. के. श्रीवास्तव के निर्देशन में अब तक कुल 16 छात्रों ने शोध उपाधि प्राप्त किए।
बोधराम चौहान ने मैनपाट सरगुजा के बिसरा पानी अपनी स्थिति मैग्नेटिक हिल के मिट्टी, स्टोन, सतही जल एवं टोपोलोजी के भौतिक गुणों का अध्ययन किया है। चौहान ने ग्यारह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस एवं सेमिनार में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया और कुल सात शोध पत्र प्रतिष्ठित जनरल में प्रकाशित हुए हैं। बोधराम चौहान वर्तमान में सहायक प्राध्यापक, भौतिक शास्त्र विभाग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर सरगुजा में कार्यरत हैं। चौहान की इस उपलब्धि के लिए संस्था के प्राचार्य डॉ एस. के. टोप्पो, डॉ आर .के . बरगाह सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी है।


